फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on 35 people

Hapur News: चोर होने के शक में मानसिक रोगी को पीटा, 35 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
fir on 35 people
सिंभावली। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह में मानसिक रोगी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घटना में शामिल चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार को गांव में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और चोर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होने पर वहां गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पिटाई से युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले भी गांव बक्सर में चोर होने के संदेह में युवक को पीटा गया था। उस मामले में भी 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सीओ ने बताया कि इस मामले में भी चौकीदार सद्दाम की तहरीर पर 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर चार लोगों को चिन्हित भी कर लिया गया है। इसके बाद घटना में शामिल नवाब, मुकुल, गजेंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, युवक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन हालत ठीक न होने के कारण वह कुछ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed