फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on accused

Hapur News: युवक की हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on accused
सिंभावली। सैफी कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक संप्रदाय के युवक ने दूसरे युवक पर हमला कर दिया। पोते को घायल देखकर उसकी दादी को हार्टअटैक आ गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ टिंकू रविवार की देर शाम अपने घर से बाजार में जा रहा था। जहां पड़ोस के ही रहने वाले फुरकान ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपी ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया । पोते को घायल देख उसकी दादी शीला देवी को हार्टअटैक आ गया और वह बेहोश हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर बेहोश महिला समेत पोते को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि फुरकान के खिलाफ जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसे सूचना के आधार पर घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed