फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight over money transaction

Hapur News: रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
fight over money transaction
धौलाना। एक माह पूर्व रुपयों के लेनदेन के लेकर गुलावठी -सिरोधन मार्ग पर एक पक्ष के लोगों द्वारा लाठी डंडे से पीटकर धारदार हथियारों से लहुलुहान करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीडि़त रशीद अली ने बताया कि वह लम्बे समय से खालिद निवासी मौहल्ला पीर खां थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर के साथ साझेदारी में प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर कर रहा है। प्रोपर्टी डीलिंग के धंधे में उसने एक एग्रीमेंट के जरिए 70.30 लाख रुपए लगाए। कुछ समय बाद खालिद की नियत में बेईमानी आ गई और उसने हिसाब किताब में धोखाधड़ी करते हुए बेईमानी शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर वह उससे लड़ाई झगड़ा करने लगा इसी। बात को लेकर 23 जुलाई को सिरोधन मार्ग स्थित वेदराम की प्लाटिंग के पास अपनी साईट पर आपसी सुलह सहमति के लिए बैठे थे कि इसी दौरान खालिद अपने दस-बारह परिचितों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ पहुंचा और हमला बोल दिया। इस दौरान फैसले में आए हाजी इस्तियाक, नौशाद इरशाद फराज खां के साथ भी मारपीट की। सूचना घटना के दिन ही कपूरपुर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीडि़त ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर खालिद, शादान , सूफियान, सलमान, इमरान, गुलजार,फिरोज,यामीन, इरशाद उर्फ सलमानी निवासीगण मौहल्ला पीर खां, मीट मार्केट थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर
विज्ञापन


के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed