फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two groups

Hapur News: सिखेड़ा में दो पक्षों जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

Tue, 24 Sep 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 24 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
fight between two groups
पिलखुवा। सिखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सिखेड़ा निवासी शाहिद सोमवार की रात कार लेकर जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी आरिफ से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए और लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में आरिफ, शाहिद, रिजवान और साकिब घायल हो गए, इसमें शाहिद की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चला आ रही है, और पहले भी मारपीट हो चुकी है। घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है, पुलिस जांच रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed