{"_id":"6887ac4d9dadeba2760e551c","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127994-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव
Mon, 28 Jul 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में पार्किंग में बाइक खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर पथराव किया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। जदीद चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जदीद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे सलमान निवासी मजीदपुरा व गुलजार निवासी मोहल्ला रफीकनगर के बीच मोहल्ला गली नंबर 11 में बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर पथराव कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पथराव व रास्ता अवरूद्ध होने पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जदीद चौकी प्रभारी की तहरीर पर सलमान व गुलजार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।