फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two families

Hapur News: गोहरा में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला, फायरिंग का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
fight between two families
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर परिवार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी गिरिराज ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे उसका पुत्र रूपक घर से सड़क पर जा रहा था। घर के सामने पड़ोस में रहने वाले अमित पुत्र अजब सिंह, अनुज उर्फ मूलचंद पुत्र अजब सिंह, आदित्य पुत्र जयहिंद, चंद्रपाल पुत्र प्रकाश, यशपाल पुत्र प्रकाश व अमित पुत्र प्रकाश ने उसके पुत्र व परिवार के बच्चों व महिलाओं पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नियत से परिवार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में उसका परिवार बाल-बाल बच गया। हमले में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्होंने परिवार को आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी उसके पुत्र व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों पर हमला कर घायल करने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की धारा 191(2), 191(3), 109, 352 व 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed