फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two community

Hapur News: गाली गलौज के विरोध पर युवक को पीटा, सदमे में दादी को आया हार्टअटैक

Sun, 08 Jun 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 08 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
fight between two community
- दो संप्रदाय के बीच झगड़ा होने के कारण बनी तनाव की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली (हापुड़)। कस्बा स्थित सैफी कॉलोनी में गाली गलौज का विरोध करने पर एक संप्रदाय के लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। पोते को घायल देखकर उसकी दादी को हार्टअटैक आ गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ टिंकू रविवार की देर शाम अपने घर से बाजार में जा रहा था। जहां पड़ोस के ही रहने वाले अन्य संप्रदाय के युवक ने उसके साथ गाली गलौज की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोते को घायल देख उसकी दादी शीला देवी को हार्टअटैक आ गया और वह बेहोश हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, जहां पुलिस मौके पर पहुंचे कर बेहोश महिला समेत पोते को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर दशा देखते हुए दोनों हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed