फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmer's share of land sold with fake documents

Hapur News: फर्जी दस्तावेजों से किसान के हिस्से की जमीन बेची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer's share of land sold with fake documents
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी शरीफ ने बताया कि वह मूल रूप से बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर का निवासी है। गांव शेरपुर में उसकी खेती की जमीन है। जिसमें से करीब 480 वर्ग मीटर भूमि,नलकूप और एक कमरे को छोड़कर उसने बाकी जमीन जनपद बुलंदशहर के पट्टी हरनाम सिंह स्याना निवासी शाहिद को बेच दी थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने दस्तावेजों में गलत तरीके से अपना नाम दर्ज कराकर उसके हिस्से की जमीन भी बेच दी। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने शिकायत की, तो आरोपी और खरीदारों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर शाहिद राईन निवासी स्याना, चांद बाबू निवासी संभल, रहीश निवासी गढ़, इस्तेखार निवासी मेरठ समेत शमशाद, रहीश, नासिर निवासी गांव शेरपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed