फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers have to wander for manure.

किसानों को खाद, बीज के लिए नहीं भटकना पडेगा

Mon, 21 Nov 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 21 Nov 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers have to wander for manure.
सफल शक्ति ग्राहक सेवा केंद्र खुला - फोटो : अमर उजाला

खाद, बीज समेत अन्य कृषि संबंधित सामान खरीदने के लिए अब किसानों को भटकना नहीं पडे़गा। प्रदेश सरकार के  मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने सफल शक्ति ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर सोमवार को सफल शक्ति एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के ग्राहक सेवा केंद्र का प्रदेश सरकार के मनोरंजर कर मंत्री मदन चौहान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन और पूर्व आईएएस प्रभात कुमार त्रिपाठी,
विज्ञापन


सीईओ शशिकांत श्रीवास्तव, जीएम शकील अहमद ने स्मृति चिन्ह देकर मदन चौहान को सम्मानित किया। डिस्ट्रीब्यूटर लोकेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी किसान को खाद, बीज समेत अन्य सामग्रियों के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसान चाहेंगे तो उनके घर तक सभी सामान की नि:शुल्क डिलीवरी दी जाएगी। मदन चौहान ने कहा कि यदि किसान खुशहाल होगा, तो देश भी खुशहाल होगा।

इस मौके पर राकेश चौहान, रूपेश पंड़ित, अमृत सिंह चौहान, फारूख प्रधान, राहुल राणा, सुनील राणा, रणधीर प्रधान, राजकुमार पधान, राजू, सचिन, सौरभ, रिंकू समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed