फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer protest in collectorate

Hapur News: गन्ना भुगतान की मांग पर अड़े किसान, वार्ता विफल

Tue, 03 Sep 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
farmer protest in collectorate
हापुड़। गन्ना भुगतान, बिजली समस्या, केसीसी समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की मंगलवार को अधिकारियों से वार्ता विफल रही। दूसरे दिन भी किसानों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि तीन लाख तक के केसीसी पर किसानों से तीन हजार रुपये फीस ली जाती है। इसके लिए चक्कर लगवाए जाते हैं। इस पर एलडीएम ने किसानों को इस समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि तीन लाख तक के केसीसी बैंक स्तर पर ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नलकूप के गलत बिलों की समस्या पर अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को शासन में पत्र भेजने के बारे में बताया, जिस पर किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसानों का कहना था कि जब उनके पूरे बिल जमा हैं तो उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है। दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने किसानों को किसी भी शिकायत को लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया। किसानों ने अपने खेतों से घर, घेर के लिए मिट्टी लाने के दौरान होने वाली कार्रवाई पर रोष जताया, जिस पर राहत का आश्वासन दिलाया गया। गन्ना भुगतान को लेकर किसानों को कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिल सका। इसके विरोध में किसानों ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया। दूसरे दिन भी किसान कलक्ट्रेट पर डटे रहे। इस मौके पर कुशलपाल आर्य, रामपाल सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, विरेंद्र सिंह, मोंटी, रणवीर गुर्जर, अमित उबारपुर, उदयवीर मुखिया, राकेश प्रधान, ललित, हरवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed