फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fair held at Dargahi Baba's Samadhi, thousands gathered

Hapur News: दरगाही बाबा की समाधि पर लगा मेला, जुटी हजारों की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fair held at Dargahi Baba's Samadhi, thousands gathered
लिसाड़ी मेले में मौजूद श्रद्धालु और पुलिसकर्मी। संवाद
सिंभावली। गांव लिसाड़ी में दरगाही बाबा की समाधि पर लगे मेले में आखिरी दिन उमड़ी महिला बच्चों के साथ हजारों भक्तों की भीड़ ने मन्नत मांगी। मनोरजन के साधनों में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने के साथ ही जमकर बिक्री भी हुई।
विज्ञापन

इससे दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। दरगाही बाबा की समाधि पर चल रहे वसंत कालीन मेले का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर महंत डॉ. देवेश्वरानंद ने दरगाही बाबा की समाधि पर पहुंचने वालों से पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन

आखिरी दिन महिला बच्चों और आसपास के राज्यों के हजारों भक्तों ने बाबा की समाधि पर मत्था टेकने के बाद चादरपोशी करते हुए परिवार में खुशहाली, कारोबार में बढ़ोतरी, सुख शांति, बच्चों की तरक्की जैसी मनौती मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के आखिरी दिन झूला सर्कस व अन्य मनोरंजन के साधनों में दर्शकों का तांता लगा रहा, जबकि परंपरागत मिठाइयों, घरेलू उपयोग के सामान की भी जमकर बिक्री हुई। महंत डॉ. देवेश्वरानंद ने बताया कि करीब तीन सौ साल से चली आ रही मान्यता के अनुसार मुगल बादशाह शाह आलम द्वारा बनवाई गई दरगाही बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाकर मन्नत मांगने से सुख शांति आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed