{"_id":"66803c51d5f99f082705bfe6","slug":"exn-suspend-tg2-hapur-news-c-135-1-hpr1005-112129-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्थानांतरण से नाराज कर्मचारी ने किया हंगामा, एक्सईएन ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्थानांतरण से नाराज कर्मचारी ने किया हंगामा, एक्सईएन ने किया निलंबित
Sat, 29 Jun 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । ऊर्जा निगम के एक कर्मचारी ने तबादला होने से नाराज शराब पीकर हंगामा कर दिया। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद अधिशासी अभियंता ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
टीजी-2 मनोज कुमार पूर्व में डिविजन प्रथम कार्यालय के एसडीओ प्रथम के यहां कैशियर थे। इनका स्थानांतरण 25 जून को एसडीओ प्रथम से एसडीओ तृतीय के कार्यालय के लिए कर दिया गया था। इन्हें कार्यमुक्त करते हुए तत्काल नवीन तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि शराब पीकर कर्मचारी तीन दिन तक एसडीओ तृतीय के कार्यालय नहीं पहुंचा। एक दिन वह शराब पीकर एसडीएम प्रथम के कार्यालय पहुंच गया था। यहां से उसे समझाकर कर्मचारियों ने भेज दिया था, लेकिन शनिवार को कर्मचारी फिर से शराब पीकर एसडीओ तृतीय के कार्यालय पहुंचा और शोर मचाने लगा। जिसकी शिकायत एसडीओ तृतीय देवेंद्र कुमार ने उच्च अधिकारियों से की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि निलंबित अवधि में मनोज कुमार एसडीओ तृतीय के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।