{"_id":"5825f6c84f1c1b7304b385ae","slug":"entry-same-three-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन शस्त्रों की होगी एक ही बुक पर एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन शस्त्रों की होगी एक ही बुक पर एंट्री
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
वेपन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो या तीन लाइसेंस रखने वाले धारकों को अब अलग बुक रखने के झंझट से निजात मिल जाएगी। सरकार के आदेश के बाद अब एक ही बुक पर तीन शस्त्र की एंट्री हो सकेगी।
विज्ञापन
नवीनीकरण और दूसरी औपचारिकताएं भी एक साथ पूरी होने के अलावा तीन लाइसेंस तक का एक ही यूनिक कोड भी मिल सकेगा। जिले में सैकड़ों लाइसेंस धारक ऐसे हैं जिनके पास एक से अधिक शस्त्रों के लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
इनको केंद्र सरकार ने राहत दी है। अब दो या तीन शस्त्रों के लिए इन्हें अलग बुक रखनी नहीं पड़ेंगी। एक ही बुक पर तीन लाइसेंस तक की ऐंट्री हो जाएगी। इतना ही नहीं इन शस्त्रों के नवीनीकरण के लिए होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
इन शस्त्र लाइसेंसों का एक ही यूनिक आईडी नंबर (यूआईएन) होगा। इनका नवीनीकरण भी एक साथ हो सकेगा। हालांकि नवीनीकरण के लिए सभी लाइसेंस का अलग अलग निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ेगा।
इस संबंध में एडीएम रजनीश राय का कहना है कि दो या तीन लाइसेंस धारकों को इस नए नियम से निश्चित रूप से राहत मिलेगी।