{"_id":"56ed75fb4f1c1b06068b4723","slug":"entrepreneurs-played-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने खेली फूलों की होली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से एमजी बैंक्विट हॉल में होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली। पदाधिकारियों ने वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंहल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए उद्यमियों ने इस बार होली रंग, गुलाल और पानी का प्रयोग किए बिना ही मनाने का निर्णय लिया है। सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि जल हमारी आवश्यकता है।
विज्ञापन
होली पर हम हजारों लीटर पेय जल बेकार कर देते हैं। इसलिए हम सभी को वातावरण को ध्यान रखते हुए होली पर जल, रंग, गुलाल व चाईनीज समान का उपयोग बंद करना चाहिए। समारोह में शहर के उद्यमियों, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान कीर्तन के प्रसिद्ध कलाकार सत्यप्रकाश शर्मा व उनकी टीम ने कीर्तन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुनील जैन, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जनेमेजय कंसल, सचिन अग्रवाल, राजीव गोयल, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।