{"_id":"58d547954f1c1b657c1a10f1","slug":"encroachment-removed-drive-on-delhi-meerut-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेरठ रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेरठ रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जाम मुक्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को भी दिल्ली, मेरठ और गढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हालांकि अभियान के कुछ देर बाद ही सड़कों पर ठेले वालों और दुकानदारों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम अजय श्रीवास्तव व सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर नगर पालिका की टीम के साथ दिल्ली रोड पर पहुंचे। यहां सड़क किनारे दुकानों के बाहर लगे सामान को हटवाया गया।
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग को गिरा दिया गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालकों को चेतावनी दी गई। रोडवेज बसों के चालकों को भी बस स्टॉप पर ही बसें रोकने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों को भी भरा गया।
विज्ञापन
अभियान समाप्त होने के कुछ देर बाद ही हालात जस के तस हो गए। तहसील चौपले पर कृषि यंत्रों का सामान बेचने वाले देवेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शाम तक थाने में बिठाये रखा।
व्यापारी ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं था। बावजूद इसके उसे थाने में बैठाया गया। यह व्यापारियों का उत्पीड़न है। वहीं पुलिस ने उत्पीड़न से इंकार करते हुए अतिक्रमण करने की बात कही है।