फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Encounter between Ghaziabad police and criminals one criminal shot in the leg other absconding

Encounter in Ghaziabad: पुलिस व बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में लगी गोली; दूसरा फरार

Sun, 06 Oct 2024 10:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Oct 2024 10:09 PM IST
सार

सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश रिजवान पर जिला हापुड़ सहित अन्य जिलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Encounter between Ghaziabad police and criminals one criminal shot in the leg other absconding
पुलिस व बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से 19 सितंबर की रात में थाना हाफिजपुर के गांव मीरपुर माजरा भटियाना निवासी सेवानिवृत्त दरोगा विरेंद्र सिहं के बंद मकान का ताला तोडकऱ चोरी की हुई दोनाली बंदूक, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है।

विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ रविवार की रात लगभग आठ बजे निधावली नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। बाइक पर दो युवकों को आते देख पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख बाइक सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के पीछा करने पर एक बदमाश ने दोनाली बंदूक से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट बाल-बााल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। आरोपी बदमाश की पहचाान रिजवान निवासी गांव सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश रिजवान ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर 19 सितंबर की रात में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर माजरा भटियाना निवासी सेवानिवृत्त दरोगा विरेंद्र सिंह के बंद मकान का ताला तोडकऱ अलमारी में रखी दोनाली बंदूक, 2.50 लाख रुपये की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था।

विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश रिजवान पर जिला हापुड़ सहित अन्य जिलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed