फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electricity supply to ten thousand houses disrupted due to rain

Hapur News: बारिश में दस हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to ten thousand houses disrupted due to rain
दिल्ली रोड पर बिजली के फाल्ट को सही करते विद्युत कर्मी। संवाद
हापुड़। झमाझम बारिश में शहर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। अतरपुरा बिजलीघर की मुख्य लाइन में 48 घंटे के अंदर दूसरी बार फॉल्ट से दिनभर दस हजार से अधिक घरों की सप्लाई बाधित रही। कर्मचारी करीब पांच घंटे तक फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। शाम करीब पांच बजे सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

अतरपुरा बिजलीघर से नगर के मुख्य अतरपुरा, गोल मार्केट, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, नवीकरीम, पक्का बाग, चौपला, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बराही मोहल्ला, मंडी पाटिया, प्रेमपुरा, आरके प्लाजा, शिवुपरी, रेलवे रोड के दर्जनों मोहल्लों को सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

बिजलीघर की मुख्य लाइन में दिल्ली रोड पर फॉल्ट हो गया। बुधवार को भी यहां फॉल्ट हुआ था, रातभर बिजली संकट झेलने के बाद बृहस्पतिवार को भी लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। लगातार बारिश होने से कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि पानी के चलते हाईटेंशन लाइन में करंट उतरने का भी खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे तक शहर ने बिजली का संकट झेला। इसके अलावा तेज बारिश में दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों में भी बिजली की समस्या बनी रही। देहात अंचल के अधिकांश बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में भी बारिश के चलते आपूर्ति प्रभावित रही।


बैंकों से लौटाए गए व्यापारी
अतरपुरा बिजलीघर के बंद होने से पक्का बाग की सप्लाई भी बाधित हो गई। ऐसे में वहां स्थिति बैंक में कामकाज भी रोक दिया गया। व्यापारी दीपक गोयल, सुमित, संजीव, राजीव आदि ने बताया कि बैंक में लेनदेन को पहुंचे थे, लेकिन हमें वापस लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरबीआई में शिकायत करेंगे। जानबूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed