{"_id":"577944834f1c1bf96f7f9c74","slug":"eid-better-get-on-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर मिलेगी बेहतर बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर मिलेगी बेहतर बस सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मद्देनजर यात्रियों को बसों की परेशानी नहीं होगी। दिल्ली रोड पर यात्रियों की सुविधा के लिए 50 बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मोदीनगर, किठौर मार्ग पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जायेंगे। एआरएम ने मुख्यालय को पत्र भेजकर प्रोत्साहन योजना शुरू करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। इसमें 30 बसें दिल्ली मार्ग पर दौड़ती है। ईद के मद्देनजर दिल्ली रोड पर यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों को अक्सर बसों की किल्लत होती है।
विज्ञापन
डिपो के अफसरों ने इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाकर 50 करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर बस अड्डे से दिल्ली मार्ग पर बस रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों को घंटों बसों के इंतजार में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा किठौर, मोदीनगर मार्ग पर भी यात्रियों की भीड़ चलती है। इन मार्गों पर पर्याप्त बसें हैं, फिर भी ईद के मद्देनजर इन मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जायेंगे। रोडवेज कर्मियों को सौगात दिलाने के लिए एआरएम ने मुख्यालय पत्र भेजकर प्रोत्साहन योजना शुरू कराने का आग्रह किया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि ईद के मद्देनजर बेहतर बस सुविधा यात्रियों को दी जायेगी। बसों की किल्लत से यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जायेगी। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है।