{"_id":"586289304f1c1b5b26eebb17","slug":"e-rickshaws-in-city-without-running-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिना रजिस्ट्रे्रशन दौड़ रहे ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिना रजिस्ट्रे्रशन दौड़ रहे ई रिक्शा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 27 Dec 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा चालकों ने रेलवे पार्क पर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई रिक्शा को बंद कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ई रिक्शा चालकों ने रेलवे पार्क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शा को बंद कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद बैंक से लोन लेकर नई ई रिक्शा खरीदी और रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन
नई ई रिक्शा खरीदने व उनके रजिस्ट्रेशन में काफी खर्च करना पड़ा। शासन के आदेश के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ई रिक्शा बंद नहीं हो पाए है। इससे खर्च नहीं निकल पा रहा है और न ही लोन की किश्त जमा हो पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंनें बताया कि लोन की किश्त जमा न होने के कारण बैंक अधिकारी नोटिस जारी कर रहे हैं। जिस कारण परेशान हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से शहर में दौड़ रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले अवैध ई रिक्शा को बंद कराने अथवा बैंक का लोन माफ कराने की मांग की।
इस मौके पर अमजद, अनीस, सचिन, सोनी, बब्बू, दीपक, संजय, अभिषेक, सुरेश, अनिल, रविकांत, राजू शर्मा, महेश, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।