फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   e-rickshaw wont run from 10 october

Hapur News: 10 अक्तूबर से गढ़-दिल्ली रोड पर नहीं चलेंगी अपंजीकृत ई-रिक्शा

Thu, 05 Oct 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 05 Oct 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw wont run from 10 october
हापुड़। शहर में जाम का कारण बनी ई-रिक्शा पर लगाम कसने और जाम के समाधान के लिए यातायात पुलिस ने परिवहन विभाग के सहयोग से योजना तैयार की है। 10 अक्तूबर से शहर में बिना पंजीकृत ई-रिक्शा का प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए गढ़-दिल्ली रोड पर बैरियर तैयार किए गए हैं। वहीं, ऑटो निर्धारित रूट पर ही चलेंगे और केवल स्टैंड पर ही सवारी उठा व उतार सकेंगे। इसके लिए फिलहाल सभी चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर आए दिन जाम लगना आम बात है। इस जाम का मुख्य कारण भी ई-रिक्शा और ऑटो ही होते हैं। इन वाहनों के कहीं भी अपनी मर्जी से रोकने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। इस स्थिति को देखते हुए योजना तैयार की जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो शहर में करीब पांच हजार ई-रिक्शा विभिन्न मार्गों पर संचालित हैं। जबकि पंजीकरण मात्र 1500 रिक्शा का ही है। इनकी संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इनके संचालन को सीमित किया जा रहा है।
विज्ञापन




गढ़ रोड फ्लाईओवर व रामलीला मैदान से आगे नहीं मिलेगा प्रवेश-

बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा को शहर में गढ़ दिल्ली रोड पर चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए रामलीला मैदान और गढ़ रोड फ्लाईओवर से उतरते ही हापुड़ की ओर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां से केवल उन्हीं ई-रिक्शा को अंदर आने दिया जाएगा, जिनका रजिस्ट्रेशन होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा अंदर पाये जाते हैं तो उन्हें तुरंत सीज कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग से सभी रजिस्टर्ड ई-रिक्शा की सूची मांग ली गई है, उन्हें चिन्हित कर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी चालकों को अपने साथ आरसी रखनी अनिवार्य होगी। ऐसे में हापुड़ के मुख्य चौराहों को जाम मुक्त रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल हाईवे पर भी प्रतिबंधित होंगी ई-रिक्शा

बुधवार रात पिलखुवा एलिवेटिड रोड पर ई रिक्शा को कार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किसी भी नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगी।

-------

अपने अपने रूट पर ही चलेंगे ऑटो-

पूर्व में ऑटो (थ्रीव्हीलर) के रूट निर्धारित करते हुए उन्हें यूनिक नंबर जारी किए गए थे। ताकि नंबर से हिसाब से ऑटो अपने अपने रूट पर ही चल सकेंगे। लेकिन कुछ ऑटो नियम तोड़ रहे हैं। अब इस मामले में सख्ती होगी और निर्धारित स्टैंड पर ही ऑटो को रोका जा सकेगा। ई रिक्शाओं पर भी कहीं भी रुककर सवारी उठाने या उतारने पर पाबंदी होगी। इनके स्टैंड भी निर्धारित किए जा रहे हैं।




चालकों को किया जा रहा जागरूक

अभियान सुरक्षा व्यवस्था के नाम से इस मुहिम को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य शहर को जाम मुक्त करना और ई-रिक्शा का नियमानुसार संचालन कराना है। 10 अक्तूबर से पहले चालकों को एकत्र कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा उनसे पंजीकरण कराए जाने की अपील भी की जा रही है। - अमित कुमार सिंह, यातायात प्रभारी, हापुड़।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed