फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   During the inspection, the DM opened the temple which was closed for several decades.

Hapur News: निरीक्षण के दौरान डीएम ने खुलवाया कई दशक से बंद मंदिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
During the inspection, the DM opened the temple which was closed for several decades.
नक्का कुआं मंदिर का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत सूचना विभाग
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के पौराणिक व एतिहासिक नक्का कुआं मंदिर के निरीक्षण के दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने करीब साढ़े चार दशक से बंद काल भैरव मंदिर का ताला खुलवाया। इसके जीर्णोद्धार का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया। वहीं, अधिकारियों को नक्का कुआं मंदिर के सुंदरीकरण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी। करीब एक माह पूर्व नक्का कुआं मंदिर को डीएम ने अवैध कब्जों से मुक्त कराया था।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों, एसडीएम श्रीराम सिंह और पालिका की ईओ पवित्रा त्रिपाठी के साथ सुंदरीकरण के ब्लू प्रिंट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर का सुंदरीकरण कार्य मानक के अनुरूप और समयबद्ध होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंदिर के महंत बारहगिरी महाराज ने नक्का कुआं मंदिर के परिसर में स्थित काल भैरव मंदिर के लंबे समय से बंद होने की बात डीएम के सामने रखी। महंत ने बताया कि काल भैरव की प्रतिमा दूसरे स्थान पर स्थापित है और मंदिर के कपाट पर ताला लगा हुआ है। डीएम ने अधीनस्थों को तुरंत ही मंदिर का ताला तोड़कर कपाट खोलने का निर्देश दिया। वहीं, काल भैरव मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


- गंगा मंदिर में भी शुरू हुई पूजा-अर्चना

नक्का कुआं मंदिर परिसर में ही मां गंगा का प्राचीन मंदिर भी स्थापित है। इस मंदिर को भी अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया था। सुंदरीकरण कराने के उपरांत इस मंदिर में भी पूजा-अर्चना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाने का दिया निर्देश

डीएम अभिषेक पांडेय ने पालिका ईओ को क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए नुक्कड़ सभाएं करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उन्होंने श्री गुरु तेगबहादुर साहिब गुरुद्वारे का भी निरीक्षण किया। नक्का कुआं मंदिर के निकट स्थित इस गुरुद्वारे को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed