फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dumping ground in galand

Hapur News: गालंद में डीएम व एसपी से वार्ता विफल, ग्रामीणों ने निकाली रैली

Sat, 03 Jun 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
dumping ground in galand
पिलखुवा। गालंद में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं ग्रामीणों से डीएम प्रेरणा शर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा भी वार्ता करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के समझाने का काफी प्रयास किया। लगभग एक घंटे तक अधिकारी वहां रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने लामबंद होकर गांव में रैली निकालकर एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद नगर निगम गालंद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए चिन्हित जमीन पर चहारदीवारी करने का काफी समय से प्रयास कर रहा है। लेकिन ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। जनकल्याण किसान वेलफेयर समिति के सचिव मनोज तोमर ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता के दौरान दो टूक कह दिया है कि किसी भी कीमत पर मसूरी गंगनहर के किनारे डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। निगम उक्त भूमि पर डंपिंग ग्राउंड की जगह अन्य कोई फैक्टरी या शैक्षणिक संस्था बनाए, ग्रामीण उसका स्वागत करने के साथ सहयोग करेंगे। डंपिंग ग्राउंड के बनने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वहीं, गामीणों ने शनिवार को गांलद गांव में रैली निकाली। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों से आपसी झगड़ों को भूलकर एकजुट होने का आह्वान किया। ग्रामीणों से वार्ता करने वाले अधिकारियों में डीएम-एसपी के अलावा एएसपी मुकेश मिश्रा, एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय, सीओ वरुण मिश्रा, तहसीलदार प्रवीन कुमार समेत अन्य तहसीलस्तरीय कर्मी उपस्थित रहे। इनके अलावा धरना देने वालों में ग्राम प्रधान संजय कोरी, किसान मजदूर संगठन युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष आशु तोमर, हरिओम तोमर, अतुल तोमर, शिवकुमार, मूलचंद, तिलक शर्मा, भूरा, सतीश, धर्मपाल, मनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक, अनिल, संजीव, प्रदीप, मुकेश, रूपेंद्र समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


न्यायालय की अवहेलना करने का आरोप
समिति के अध्यक्ष राजीव तोमर ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, कोर्ट ने निगम के अधिकारियों को इस बाबत शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हुए हैं। जो उनके द्वारा अभी तक दाखिल नहीं किए गए हैं, इसके बाद भी गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी जबरन डंपिंग ग्राउंड बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अधिकारियों ने धरनारत ग्रामीणों से मौके पर जाकर वार्ता की और गाजियाबाद नगर निगम को चिन्हित भूमि की चहारदीवारी कराने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों और निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। - वरुण मिश्रा, सीओ पिलखुवा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed