{"_id":"66b65e813ee0fb4fc60a2be8","slug":"due-to-dispute-over-children-a-young-man-entered-the-house-and-attacked-him-with-sticks-and-a-knife-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113574-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर युवक पर डंडों व चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर युवक पर डंडों व चाकू से किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक पर डंडों व चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी शिवा ने बताया कि सात अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके परिवार की एक बच्ची गली में खेल रही थी। बच्ची का पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची से झगड़ा हो गया। वह अपनी बच्ची को शांत कर घर ले आया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले बादल उर्फ हरीश, मनीष, रिंकू, रवि उर्फ मुकेश, मुकेश, विनीत, सुमित, विशाल, रामसिंह व छोटे उर्फ देवेंद्र गाली गलौज कर उसके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने डंडों, चाकू व तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि घर में घुसकर पांच से अधिक व्यक्तियों द्वारा हमला कर घायल करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत दस नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।