फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drinking water crisis will be resolved in 14 mohallas of 12 wards, 10 thousand houses will get connections

Hapur News: 12 वार्डों के 14 मोहल्लों में दूर होगा पेयजल संकट, 10 हजार घरों को मिलेंगे कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis will be resolved in 14 mohallas of 12 wards, 10 thousand houses will get connections
मोहल्ला रफीकनगर में ओवरहेड टैंक के लिए जमीन देखते जल निगम नगरीय के अधिकारी। संवाद
हापुड़। शहर के 12 वार्डों के 14 मोहल्लों में पेयजल संकट दूर होगा। योजना के तहत जल निगम नगरीय ने रफीकनगर में दो नलकूप की बोरिंग करा दी गई है। करीब 10 हजार घरों को पानी के नए कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं, मोहल्लों में करीब 77 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाने का काम बारिश के समाप्त होने के बाद शुरू होगा। निगम को पानी की टंकी और पाइप लाइन डालने के लिए ड्राइंग भी मिल चुकी है। इसे जांच के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


जल निगम ने इन मोहल्लों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया था। जबकि, टेंडर 26 करोड़ रुपये का निकला था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल निगम ने नलकूप लगाने के लिए बोरिंग कराई है। रफीकनगर में दो नलकूप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जल निगम नगरीय की अमृत योजना 2़ 0 के तहत करीब 77 किलोमीटर नई पेयजल पाइप लाइन डालने और कई जगह जर्जर हो चुकी पुरानी लाइनों को भी बदला जाएगा। इस पूरी योजना से करीब 10 हजार घरों को पानी का कनेक्शन मिलेगा। ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे। शहर के वार्ड संख्या दो, छह, नौ, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 26, 39 व 40 में कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इन मोहल्लों के वासियों को मिलेगा लाभ

दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, मोदीनगर रोड, फ्रीगंज रोड, लज्जापुरी, चमरी, बैंक कालोनी, हर्ष विहार, आदर्शनगर कॉलोनी, गणेशपुरा, शिवगढ़ी, राजीव विहार, रामगढ़ी, गांधी विहार, अली नगर, करीमपुरा, आवास विकास कालोनी संजय विहार, त्रिलोकपुरी, रफीकनगर न्यू, छज्जुपुरा, भैंरों मंदिर के आसपास आदि में भी काम होगा।

नई बसी आबादी को मिलेगा लाभ

जिन इलाकों में योजना के तहत काम होगा, इसमें अधिकतर शहर के बाहरी इलाके शामिल हैं। यह नई आबादी बसी हैं। अभी यहां के लोग सबमर्सिबल लगाकर पेयजल की आपूर्ति ले रहे हैं। इससे भूजल दोहन बहुत अधिक हो रहा है, जिसे रोका जाएगा। जबकि, कुछ इलाकों में पुरानी पेयजल लाइन है, जो अब जर्जर हो चुकी है।

110 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी

जल निगम की अमृत योजना-2.0 के एक और कार्य को पिछले दिनों शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब 110 करोड़ की योजना से शहर के करीब 120 मोहल्लों में 253 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। योजना के तहत 25 मीटर ऊंचाई वाले 12 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। साथ ही 30 नलकूप भी लगेंगे। बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड, मेरठ रोड और मोदीनगर के इलाके को छोड़कर बाकी अधिकतर पॉश इलाकों में पुरानी पाइप लाइन हटाकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ओवरहेड टैंकों की ऊंचाई को 25 मीटर करने का उद्देश्य यह है कि चार मंजिल तक भी पानी का प्रेशर पहुंच सके।


Iयोजना के तहत रफीकनगर में दो नलकूप के लिए बोरिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाने का काम बारिश रुकने के बाद अगस्त माह के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। - अमीरुल हसन, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीयI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed