{"_id":"5810ba484f1c1b3924bc3af1","slug":"drama-is-sp-jayant-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनबे की रार दिखा सपा कर रही ड्रामा: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनबे की रार दिखा सपा कर रही ड्रामा: जयंत चौधरी
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 26 Oct 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
रालोद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि सूबे में समाजवादी पार्टी कुनबे की रार दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टियों को जनता के हित की तनिक भी चिंता नहीं है।
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार सांप्रदायिकता के बल पर सत्ता कब्जाने का ख्वाब देख रही है। जयंत चौधरी ने बुधवार को संभल जाते समय ततारपुर बाइपास पर स्वागत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सूबे का किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
कई प्रकार के टैक्स के कारण व्यापारी वर्ग अपना व्यापार नहीं चला पा रहे हैं। इतना ही नहीं युवा पीढ़ी भी रोजगार के लिए तरस रही है। जनता इस बार बदलाव चाह रही है।जनता रालोद को विधानसभा चुनाव में विजयी बनाकर सूबे में अमन चैन व विकास को स्थापित कराएगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग रालोद को सपोर्ट करेगा। सपा और भाजपा के राज से लोग त्रस्त हो चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य व रालोद नेता लेखराज प्रधान ने कहा कि अगर रालोद की सरकार सत्ता में आई तो किसानों को अपनी ऊपज का लाभकारी मूल्य तय करने का मौका मिलेगा। इस दौरान हापुड़ प्रभारी अजयवीर सिंह, डॉ. एसपी सिंह, सोनी सिंह मौजूद रहे।
उधर, रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गढ़ रोड स्थित सदुरू भट्ठे के पास जयंत चौधरी का स्वागत किया। इस दौरा नितिन बाना, बब्बल, बिजेंद्र दीवानजी, राजवीर प्रधान, ज्ञानेंद्र एडवोकेट, रवींद्र प्रधान गढ़ी मौजूद रहे।