{"_id":"67508061abf505715500b9ae","slug":"drainage-water-in-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117661-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पीरबाऊद्दीन में नहीं हुई सफाई, घरों में घुसा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पीरबाऊद्दीन में नहीं हुई सफाई, घरों में घुसा गंदा पानी
Wed, 04 Dec 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला पीरबाऊद्दीन में नालियों की सफाई न होने से ओवरफ्लो हो गई है। जिससे रास्तों पर जलभराव हो रहा है और घरों के अंदर भी नालियों का गंदा पानी घुस रहा है। नगर पालिका प्रशासन से शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में रोष है।
पीरबाऊद्दीन निवासी आजाद सैनी, भोपाल सैनी, गुलफाम अंसारी ने बताया कि मोहल्ले में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। जिससे पीरबाउद्दीन स्थित पीर के पास नालियों में सिल्ट जम गई है और नालियों ओवरफ्लो हो जाने से रास्तों पर पानी भर रहा है।
जलभराव के कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण नालियों का गंदा पानी घरों में भी घुस गया है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि बुलंदशहर रोड स्थित पुलिया बंद होने से थोड़ी समस्या हो गई थी। मौके पर टीम भेजकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। मोहल्लेवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।