फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drainage of water stopped by putting a wall in the culvert

Hapur News: पुलिया में दीवार लगाकर बंद की पानी की निकासी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drainage of water stopped by putting a wall in the culvert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। गांव बागड़पुर के माजरे गांवड़ी के ग्रामीण मुख्य रास्ते पर जलभराव से परेशान हैं। कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

अशोक चौहान ने बताया कि गांव की आबादी का दूषित पानी छोटी-छोटी नालियों के माध्यम से बड़े नाले में डाला जाता है। जो गांव के मुख्य रास्ते के बराबर से होकर गुजर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने पुलिया के नीचे का हिस्सा बंद कर दिया है। जिससे पानी की निकासी पूरी तरह रुक गई है। निकासी न होने से आबादी और बारिश का पानी रास्ते में भरा हुआ है, जिससे मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अन्य अधिकारियों से पुलिया को खुलवाने की मांग की है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण एकत्र होकर ब्लॉक का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर प्रेमचंद राणा, लोकेश राणा, ललित राणा व अन्य लोग मौजूद रहे। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि इस बारे में बीडीओ से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed