फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dogs attacked children playing in the street, bitten three including two innocent people

Hapur News: गली में खेल रहे बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, दो मासूम समेत तीन को काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked children playing in the street, bitten three including two innocent people
पिलखुवा। शहर में बंदरों के साथ आवारा कुत्तों का भी आतंक बढ़ गया है। कुत्तों के झुंड ने गली में खेल रहे बच्चों पर हमला बोल, दो मासूम समेत तीन लोगों को काट लिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने कुत्तों को खदेड़ घायलों की चिकित्सक से पट्टी कराई।
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला गढ़ी निवासी रमेश का पुत्र तनिष्क और नूर मोहम्मद की बेटी हुमेरा अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। इसी बीच पांच से सात कुत्तों के एक झुंड ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने हुमेरा के हाथ और तनिष्क के बाजू पर काट लिया। इसी दौरान गुजर रहे मोहल्ला निवासी राशिद ने शोर मचाते हुए कत्तों को भगाने का प्रयास किया, तो कुत्ता ने उसे टांग में काट लिया। शोर सुनकर बाहर आए लोगों ने कुत्तों को लाठियां मारकर वहां से भगाया। लोगों का कहना है कि बंदरों के साथ अब आवारा कुत्तों का भी आतंक बढ़ गया है। बाजार से सामान लेकर आना मुश्किल हो गया है। कुत्तों का झुंड कभी भी हमला कर देता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाते समय डंडा लेकर जाना पड़ता है। कुत्तों के डर से हाथ में डंडा लेकर लोग घर से बाहर निकलते हैं। लोगों ने पालिका के अधिकारियों से शीघ्र कुत्ता और बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


रोजाना 40 लोगों को लगती है एंटी रैबिज वैक्सीन:

शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों को बंदरों का आतंक है। सीएचसी एवं पीपीसी अस्पतालों के अनुसार रोजाना 30 से 40 मरीजों को एंटी रैबिज की वैक्सीन लगाई जाती है। हालांकि इनमें सब कुत्ता के काटने वालों के साथ बंदर, छपकली, चूहा के काटने भी मरीज शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि बंदर और कुत्तों को पकड़वाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी, पिछले दिनों टेंडर कर शहर के विभिन्न मोहल्लों से 972 बंदर पकड़े गए थे। दोबारा से टेंडर करने के लिए बंदर और कुत्ता पकड़ने वाले से संपर्क किया जा रहा है। लोगों को जल्द ही इनसे निजात दिला दी जाएगी।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed