{"_id":"65dcc4499b7804560209dc18","slug":"dog-bite-brother-and-sister-hapur-news-c-135-1-hpr1002-108105-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लालपुर में बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लालपुर में बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचा
Mon, 26 Feb 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। लालपुर में घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। भाई को बचाने आयी मासूम के चेहरे को बुरी तरह कुत्तों ने नोंच लिया। गंभीर हालत में बच्ची को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई के कमर पर भी कुत्तों ने काटा है।
गांव लालपुर निवासी लईक पुत्र रहीस ने बताया कि उसका 6 वर्षीय बेटा उजैर घर के बाहर खेल रहा था। उनकी बेटी अजका भी घर पर ही थी। उजैर पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा, उसके रोने की आवाज सुनकर अजका दौड़ी, लेकिन कुत्ते उस पर भी झपट पड़े। नीचे गिराकर बुरी तरह नौंचने लगे। अजका के चेहरे पर गहरे घाव हो गए, चेहरे पर नीचे के होट को भी कुत्तों ने नोंच लिया।
पड़ोसियों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चों को छुड़ाया। घायल अजका व उजैर को दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में खूंखार कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है।