{"_id":"67bc97ffb3beb13cf105b221","slug":"dm-reprimanded-officials-for-less-recovery-than-target-hapur-news-c-135-1-hpr1005-120802-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लक्ष्य से कम वसूली पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लक्ष्य से कम वसूली पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
हापुड़ । जिला मुख्यालय के सभागार में सोमवार को कर–करेत्तर, राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें लक्ष्य से कम वसूली पर डीएम प्रेरणा शर्मा ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सीएम डैशबोर्ड की रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को वसूली के संबंध में नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्र में बड़े बकायादारों को आरसी जारी करते हुए राजस्व जमा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने तहसीलों में लंबित पड़ी आरसी का जल्द से जल्द निस्तारण कर राजस्व में बढ़ोतरी कराने और पिछले तीन सालों का आरसी डाटा भी देने को कहा। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर जिलाधिकारी ने कई अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लिए आरसी को तहसील स्तर पर लंबित ना रखें। साथ ही अगली बैठक से पूर्व वसूली पर बेहतर परिणाम नहीं आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विभाग से प्राप्त लक्ष्यों को हर हालत में निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली और अन्य मामलों को भी सीएम पोर्टल से जोड़ दिया गया है, जिससे जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। इसलिए राजस्व वसूली में तेजी लाएं। साथ ही राजस्व वाद जैसे धारा 67, धारा 116, धारा 80, धारा 24 आदि का तय समय सीमा में निस्तारण करने को कहा।
बैठक में एडीएम संदीप कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।