{"_id":"675b1d87dc294602b50fdf00","slug":"dm-inspection-of-school-hapur-news-c-135-1-hpr1005-117945-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निरीक्षण में डीएम ने पढ़वाया पाठ तो अटक गए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निरीक्षण में डीएम ने पढ़वाया पाठ तो अटक गए छात्र
Thu, 12 Dec 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बछलौता के आंगनबाड़ी केंद्र और उच्च प्राथमिक (कम्पोजिट) विद्यालय का बृहस्पतिवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ छात्रों से पाठ पढ़वाकर देखा, जिस पर छात्राएं कई जगह अटक गईं। साथ ही अक्षर ज्ञान का हाल भी जाना। नाराज डीएम ने शिक्षकों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिड-डे मील भी चखा और विद्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में सफाई व्यवस्था, रसोई घर, कक्षाओं की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोइया से शुद्ध खाना बनाने के मानकों की जानकारी की। उन्होंने सर्दियों के मौसम में बच्चों को गर्म व पौष्टिक आहार देने के लिए कहा। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से शिक्षा एवं खानपान से संबंधित वार्ता की। साथ ही बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया और किताबें भी पढ़वाईं। कुछ बच्चे किताबें पढ़ते समय बीच-बीच में अटक रहे थे, जिस पर डीएम ने शिक्षिकाओं से बच्चाें की उपस्थिति के बारे में पूछा और सही प्रकार से पढ़ाई कराने के लिए कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी प्रांगण एवं स्कूल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किस अध्यापक द्वारा कौन सा विषय, किस समय पढ़ाया जाना है, उसकी समय सारणी विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए।