{"_id":"585410e74f1c1bd209649f54","slug":"diwynag-dropped-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"धक्का-मुक्की में लाइन में खड़ा दिव्यांग गिरा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धक्का-मुक्की में लाइन में खड़ा दिव्यांग गिरा, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
दिव्यंग गिरा, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिन से पीएनबी बहादुरगढ़ से कैश निकालने आ रहे दिव्यांग शुक्रवार को लाइन में धक्का-मुक्की होने से नीचे गिर गए। पास में पड़े ईंट से सिर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में उन्हें भर्ती करया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान दिव्यांग की मौत हो गई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी दिव्यांग लेखराम (59) पुत्र तिरखा सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे से ही पीएनबी शाखा बहादुरगढ़ के बाहर लाइन में खड़े हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे लंच टाइम के दौरान लाइन में खड़े लोगों में एक-दूसरे से आगे निकलने को होड़ लग गई।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की में लेखराम गिर पड़े। जमीन पर पड़े ईंट से सिर टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों संग परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें पहले डेहरा कुटी और फिर गढ़-चौपला के निजी अस्पताल में ले आए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान लेखराम ने दम तोड़ दिया। लेखराम के बेटे अंशुल ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी पिता थोड़ी सी जमीन पर खेती करते थे।
घरेलू खर्च के लिए वह बैंक से रुपये निकालने गए थे। लेखराम की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई घटना हुई है तो जांच के बाद मृतक आश्रित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।