{"_id":"6ab01936f02110a768050a41","slug":"divers-rescued-three-pilgrims-from-delhi-who-were-drowning-in-the-ganges-hapur-news-c-306-1-gha1001-124025-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा में डूब रहे दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा में डूब रहे दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में डूबे श्रद्धालुओं को बचाते गोताखोर। स्रोत वीडियो ग्रैब
ब्रजघाट। गंगा स्नान के दौरान रविवार को दिल्ली से आए तीन श्रद्धालु गहरे पानी में पहुंचने के कारण डूबने लगे। श्रद्धालुओं को डूबता देख घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल में पानी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
ग्रेटर कैलाश दिल्ली निवासी अर्जुन रविवार को परिवार के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आए थे। परिवार के लोग वीआईपी घाट की तरफ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंचने पर उनके परिवार की महिला और एक किशोर का संतुलन बिगड़ गया। दोनों डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अर्जुन भी गहरे पानी की तरफ चले गए और वह भी डूबने लगे।
श्रद्धालुओं के डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद गोताखोर मुकेश, काले और स्वराज तुरंत नदी में कूदे और तीनों को बचाकर किनारे पर ले आये। सीओ राहुल यादव ने बताया कि गंगा में कुछ स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है, ऐसे में श्रद्धालुओं को स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही रहना चाहिए।