फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dhanteras utensil market ready

Hapur News: धनतेरस के लिए बर्तन बाजार तैयार, करोड़ों का होगा कारोबार

Wed, 08 Nov 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
dhanteras utensil market ready
हापुड़। धनतेरस पर खरीदारी के लिए हापुड़ का बर्तन बाजार तैयार है। व्यापारियों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस पर करोड़ों रुपये का स्टील के बर्तनों का कारोबार होगा। कसेरठ बाजार में बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। वहींं ऑटो मोबाइल कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है, वाहनों की बंपर बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


धनतेरस शुक्रवार को है जिसके बाद पांच दिवसीय त्योहार की शृंखला शुरू हो जाएगी। पहले दिन धनतेरस पर बाजार में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। जिसको लेकर व्यापारी भी बेहद उत्साहित हैं। इन दिन सबसे अधिक बर्तनों और सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी होती है।
विज्ञापन


व्यापारियों का मानना है कि इस वर्ष लोग त्योहारों को लेकर उत्साहित हैं। बर्तनों में भी इस बार काफी वैरायटी हैं। स्टील से लेकर पीतल तक के बर्तनों की मांग है। कांसे और पीतल का डिनर सेट पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, सराफा बाजार गुलजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राहकों की मांग के अनुसार है तैयारी

सराफा कारोबारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस से पहले सोने का भाव लगातार बढ़ रहे हैं, सोने भाव 61730 रुपये किलो के आसपास है। ग्राहकों की डिमांड के अनुसार आभूषण तैयार कराए गए हैं। बाजार में विभिन्न नए वैराइटी के आभूषणों की भरमार है। इस बार बाजार में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अधिक ग्राहक आने की उम्मीद है।



देर रात तक खुलेगा बर्तन बाजार

बर्तन व्यापारी तुषार जैन ने बताया कि धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार में सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष आधुनिक डिजाइन वाले बर्तनों की मांग अधिक है। बाजार में विभिन्न वैरायटी के स्टील के बर्तन उपलब्ध हैं। बाजार में ग्राहकों की पसंद की हर वैरायटी उपलब्ध है। धनतेरस पर देर रात तक बाजार खुले रहेंगे और करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।




वाहनों की खूब हो रही बुकिंग -

दो पहिला वाहन के शोरूम संचालक राजू त्यागी का कहना है कि धनतेरस से दिवाली तक काफी संख्या में लोग वाहनों की बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार को देखते हुए उत्साह की स्थिति है, वे भी प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को ऑफर का लाभ दिया जा सके। हो सकता है कि इस बार पिछले रिकार्ड टूटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed