{"_id":"688115f7ccc5d055880224cb","slug":"devotees-danced-with-great-enthusiasm-in-the-bhajan-sandhya-hapur-news-c-306-1-gha1001-116314-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के पंचायती मंदिर में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। कलाकारों ने भगवान शिव के भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
महाकाल युवा आरती समिति के तत्वाधान में मंदिर परिसर में हुई भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय कलाकार रोहन रूद्राक्ष व उनके साथी कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी विभिन्न झांकियां और भस्म आरती का मंचन किया। इसे देखकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। इसके अलावा गायक कलाकारों ने अमरनाथ चलो, गोरा पिला दे भंगिया, कांवड़ लेने जाऊंगी समेत अन्य भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
करन गौतम ने बताया कि पिछले चार सालों से लगातार शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पीयूष शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, रितिक शर्मा, पारस सोनी, राहुल शर्मा, हिमांशु शर्मा, ऋषभ शर्मा, नीरज शर्मा, विष्णु नागर, नितिन जैन, अमित राय गौतम आदि मौजूद रहे।