फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   delivery of minor in meerut

Hapur News: बच्ची का मेरठ में होगा प्रसव, हापुड़ में नहीं सुविधा

Fri, 30 Aug 2024 11:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 30 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
delivery of minor in meerut
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते के दादा की हैवानियत का शिकार 13 वर्षीय मासूम का मेरठ में अगले महीने प्रसव होगा। बच्ची का हीमोग्लोबिन सिर्फ आठ जीएम है, भ्रूण जीवित है और प्रसव जोखिमपूर्ण है। सीएमओ ने दो स्त्री रोग विशेषज्ञ के पैनल की निगरानी में जीवनरक्षक उपकरणों के साथ प्रसव की प्रक्रिया अपनाने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

दरअसल, हापुड़ के सरकारी अस्पतालों में ओटी और इमरजेंसी की व्यवस्था सुचारू नहीं है। जिले में कोई सर्जन भी नहीं है, स्त्री रोग विशेषज्ञ भी सिर्फ एक है। रक्त की व्यवस्था का भी उचित विकल्प नहीं है। कोर्ट ने बच्ची के प्रसव के संबंध में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी। जांच के उपरांत पता चला कि बच्ची के शरीर में खून की बेहद कमी है।
विज्ञापन


हीमोग्लोबिन का स्तर महज आठ जीएम है, जिसमें सिजेरियन या सामान्य प्रसव कराना खतरनाक है। बच्ची की लंबाई भी कम है, ऐसे में उसका प्रसव बेहद जोखिमपूर्ण है। मेरठ मेडिकल में प्रसव कराना सुविधाजनक माना गया। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि बच्ची का प्रसव दो स्त्री रोग विशेषज्ञों के पैनल में होना सुरक्षित है। साथ ही ओटी और आपात वार्ड की उचित व्यवस्था भी प्रसव के दौरान जरूरी है। ऐसे में अब बच्ची का प्रसव हापुड़ में नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

यह था मामला-

बच्ची के मां और पिता की मौत के बाद पीड़िता और उसके भाई को नौ साल पहले पिता का फूफा अपने साथ ले आया था। दो साल पहले आरोपी की पत्नी का निधन हो गया। जिसके बाद से रिश्ते के दादा ने 13 साल की बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाना शुरू किया। डरा धमकाकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बच्ची गर्भवती हो गई, जिस पर आरोपी बच्ची को उसके ताऊ के घर छोड़कर चला गया। अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भ का पता चलाने पर संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। काउंसलिंग में बच्ची ने आरोपी की हैवानियत का खुलासा किया।


कोट -पीड़ित अब आठ महीने से अधिक की गर्भवती है, सुरक्षित प्रसव के लिए मेरठ मेडिकल सही होगा। दो स्त्री रोग विशेषज्ञ का पैनल जरूरी है। पूरी रिपोर्ट से न्यायालय को अवगत करा दिया गया है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed