फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Leopard and two cubs spotted in fields; panic among villagers.

Hapur News: खेतों में दिखा तेंदुआ और दो शावक, ग्रामीणों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard and two cubs spotted in fields; panic among villagers.
गढ़ के गांव लोधीपुर छपका में दिखाई दिया तेंदुआ। स्रोत : वीडियो ग्रैब
गढ़मुक्तेश्वर। गांव लोधीपुर छपका में सोमवार देर शाम तेंदुआ और उसके दो शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ किसान गंगादास सिंह और रामदास सिंह के खेतों के आसपास दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन तेंदुआ और दोनों शावक खेतों की ओर चले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

तेंदुआ और दो शावक दिखाई देने की सूचना पूरे गांव में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। खासकर शाम ढलने के बाद ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है। ग्रामीण सुरेश कुमार का कहना है कि तेंदुए के साथ दो शावक होने के कारण खतरा और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि शावकों के आसपास होने पर तेंदुआ आक्रामक हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम भेजकर क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही तेंदुए की लोकेशन की निगरानी कर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को भी खेतों तथा गांव के बाहरी इलाकों में अकेले न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में लगातार भय बना हुआ है। इससे पहले गढ़ के गांव दोताई में भी तेंदुए देखा जा चुका है। वहीं, सिंभावली क्षेत्र में भी तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है, साथ ही रात में गश्त भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed