फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Illegal plotting on 3.58 hectares demolished; action taken at five locations.

Hapur News: 3.58 हेक्टेयर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पांच जगह कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Illegal plotting on 3.58 hectares demolished; action taken at five locations.
पिलखुवा की अवैध कॉलोनी में चलता एचपीडीए का बुलडोजर। संवाद
पिलखुवा। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाकर पांच स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस बल के सहयोग से की गई कार्रवाई में कुल करीब 35,800 वर्ग मीटर यानी 3.58 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अनुसार खैरपुर-दहपा रोड स्थित ग्राम अचपल गढ़ी में सीताराम सैनी, इल्यास और आबिद की करीब 4,000 वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्त की गई। चकरोड खैरपुर, अचपल गढ़ी में हरपाल और अनीस की 3,800 वर्ग मीटर प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई। चंडी मंदिर से खैरपुर मार्ग पर खसरा संख्या 704 में किसान नरेश, मुकेश और शहजाद की 12,000 वर्ग मीटर, इसी मार्ग पर रिंकू सैनी की 4,000 वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्त की गई।
विज्ञापन

वाल्मीकि चौक से जटपुरा मार्ग पर पंकज सैनी, जगमोहन, आबिद और राशिद की 12,000 वर्ग मीटर प्लाटिंग भी ध्वस्त की गई। प्राधिकरण ने लोगों से स्वीकृत मानचित्र के आधार पर ही निर्माण और विकास कार्य कराने की अपील की है। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed