फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transfer of HEO and BPM from Hapur CHC

Hapur News: हापुड़ सीएचसी से एचईओ और बीपीएम का स्थानांतरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Transfer of HEO and BPM from Hapur CHC
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एचईओ और बीपीएम का स्थानांतरण कर दिया गया है। एचईओ का पद यहां खाली हो गया है। हापुड़ जिले की सबसे बड़ी सीएचसी है, ऐसे में पद खाली होने से अव्यवस्थाएं बढ़ने का खतरा बन गया है। वहीं, सीएमओ कार्यालय में संबद्ध कर्मचारी को बीपीएम का चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में जिले के अंदर ही इन दिनों स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इनमें कुछ पदों को लेकर चर्चा बनी हुई है। हाल ही में सीएचसी हापुड़ के एचईओ (हेल्थ एजूकेशन ऑफिसर) सत्यप्रकाश को सिखैड़ा स्थानांतरित किया गया है। हापुड़ सीएचसी के मुकाबले सिखैड़ा सीएचसी में ओपीडी बेहद कम है, इस क्षेत्र में एएनएम भी कम ही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनका अचानक स्थानांतरण चर्चा का विषय बना है। हालांकि अधिकारी विभाग हित में स्थानांतरण करने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा सीएचसी हापुड़ में ही बीपीएम मशकूर अहमद को भी सिखैड़ा भेज दिया गया है। इनके स्थान पर सीएमओ कार्यालय में संबद्ध अफजाल को नियुक्ति दी गई है। बताया गया है कि अफजाल पहले भी हापुड़ समेत कई सीएचसी से स्थानांतरित किए जा चुके हैं। वहीं, एएनएम को स्थाई करने की प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्र की शिकायतें भी आए दिन सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.किशोर आहूजा ने बताया कि सिखैड़ा में एएनएम को प्रशिक्षित करने के लिए एचईओ का स्थानांतरण किया गया है। बीपीएम को उनके मूल सीएचसी स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed