फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Defects found in more than 30 factories

Hapur News: 30 से अधिक फैक्टरियों में मिली खामियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Defects found in more than 30 factories
धौलाना में स्थित फैक्टरी में जांच कराती अधिकारियों की टीम। संवाद
हापुड़। धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में फिर कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इसके लिए नौ विभागों की टीमें जांच में जुटी हैं। बड़ी बात है कि जांच में 30 से अधिक फैक्टरियों में बड़ी खामियां मिली हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लगातार हुई जांच के बाद अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी है, इस आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है।
विज्ञापन

धौलाना स्थित पटाखा फैक्टरी में पांच जून 2022 को दोपहर के समय अचानक भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद हाल ही में एक मजदूर की जलकर मौत हो गई थी। ऐसे में हादसा न हो, इसके लिए डीएम प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर धौलाना एसडीएम ने नौ विभागों की जांच कमेटी गठित की थी। शुरूआत में इस कमेटी को हर बुधवार धौलाना की यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में फैक्टरियों की जांच शुरू की गई। इनमें ऊर्जा निगम, प्रदूषण नियंत्रण, फायर, बाल श्रम, यूपीडा आदि शामिल हैं। इसमें सभी विभागों ने अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट दी है। इसमें 30 से अधिक फैक्टरियों में बड़ी खामियां मिली हैं।
विज्ञापन


---

ये मिली खामियां --

विभागों की जांच में सामने आया है कि संचालित फैक्टरियों में श्रम विभाग के मानकों की अनदेखी के अलावा, फायर विभाग की एनओसी, प्रदूषण की विभाग की एनओसी और सुरक्षा मानकों की अनेदखी पाई गई है। इसके अलावा केमिकल फैक्टरियों में भी दस्तावेजों में दिखाए गए केमिकल और प्रयोग किए जा रहे केमिकल में अंतर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रजिस्ट्रेशन कुछ और काम हो रहा कुछ और

अधिकारियों की जांच में एक और महत्वपूर्ण खामी सामने आई है। इसमें फैक्टरी का रजिस्ट्रेशन किसी अन्य कार्य के लिए होना पाया गया। जबकि फैक्टरी संचालकों द्वारा दूसरे लोगों को अपनी फैक्टरियों को किसी अन्य कार्य के लिए किराये पर दिया गया था। तीन साल पहले हुई दुर्घटना में भी इसी प्रकार की खामी सामने आई थी।

---

अब औचक भी होंगे निरीक्षण--

निर्देशों के अनुसार गठित टीमें हर बुधवार को ये जांच कर रही थीं। लेकिन फैक्टरियों द्वारा बुधवार को निरीक्षण को देखते हुए स्थिति को दुरुस्त करना शुरू कर दिया। ऐसे में अब जांच टीमें फैक्टरियों में किसी भी दिन जाकर औचक जांच करेंगी। इसके निर्देश सभी को दे दिए गए हैं।


------

अभी तक की रिपोर्ट डीएम को सौंपी-

पिछले तीन सप्ताह से फैक्टरियों की जांच विभिन्न विभागों की टीम द्वारा की जा रही है। अभी तक जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है, इसमें फैक्टरियों में काफी खामियां मिलेंगी। डीएम के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-लवी त्रिपाठी, एसडीएम धौलाना।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed