{"_id":"64e256e33ecfcb5d7a0abe29","slug":"death-threat-for-not-giving-verdict-in-rape-case-hapur-news-c-306-1-gha1001-949-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दुष्कर्म के मामले में फैसला नहीं करने पर आरोपी ने महिला और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 2021 में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्तमान में आरोपी जेल से बाहर है। पीडि़त का कहना है कि 14 अगस्त को वह अपनी बेटी को ससुराल से गांव लेकर आया था। रविवार को आरोपी ने उसकी बेटी पर दुष्कर्म के मामले में फैसला करने का दबाव बनाया। आरोपी ने न्यायालय में पहुंचकर उसके पक्ष में गवाही न देने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।