फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Death certificate of a person missing for 35 years issued by fake signature of EO

Hapur News: ईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर 35 साल से लापता व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Death certificate of a person missing for 35 years issued by fake signature of EO
मोदीनगर। नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय में जालसाजी का भंडाफोड़ हुआ है। नगर पालिका ने 35 साल से लापता व्यक्ति का जाली मृत्यू प्रमाणपत्र जारी कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी ने मृत्यु प्रमाणपत्र को निरस्त कर आरोपी के खिलाफ निवाड़ी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी रामअवार त्यागी करीब 35 साल पूर्व लापता हो गए थे। रामअवतार त्यागी के नाम पर लगभग 15 बीघा से अधिक कृषि भूमि है। मगर रामअवतार त्यागी का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण भूमि पुत्र गिरीश त्यागी के नाम ट्रांसफर नहीं हो सकी। करीब एक साल पूर्व उनके पुत्र गिरीश त्यागी की भी मौत हो गई। कृषि भूमि अभी रामअवतार त्यागी के नाम पर ही है। पुत्र गिरीश त्यागी की मौत के बाद रामअवतार त्यागी की संपत्ति का कोई वारिस नहीं बचा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डाॅ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोनू त्यागी नाम के व्यक्ति ने वार्ड नंबर एक के सभासद अख्तर के संस्तुति पत्र पर रामअवतार त्यागी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। बीते 30 अक्टूबर को उनके कार्यालय से रामअवतार त्यागी का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया। प्रमाणपत्र के आधार पर राजस्व विभाग ने रामअवतार त्यागी की कृषि भूमि में कई वारिसों के नाम दर्ज कर दिए। जांच कराई गई तो मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने आरोप लगाया कि किसी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। मृत्यु प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले कर्मचारियों की विभागीय जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोनू त्यागी निवासी सद्दीकनगर गाजियाबाद के खिलाफ तहरीर दी गई है।


नगर पंचायत निवाड़ी के अधिशासी अधिकारी की ओर से जालसाजी कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में सोनू त्यागी के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed