फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body in suitcase

Hapur News: सूटकेस में मिली महिला की मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट

Mon, 18 Nov 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
dead body in suitcase
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे-9 बाईपास के किनारे सूटकेस में मिले महिला के शव की शिनाख्त सोमवार को भी नहीं हो सकी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिसके बाद बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हाईवे किनारे लाल रंग के सूटकेस में करीब 30 वर्ष की महिला का शव बरामद किया गया था। उसकी शिनाख्त और हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें जांच कर रही हैं। लेकिन अभी तक न तो महिला की शिनाख्त हो सकी है और न ही कोई अन्य सुराग पुलिस के हाथ लगा है। उधर, सोमवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, लेकिन उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए लैब भेजी गई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि टीमें गंभीरता से जांच कर रही हैं। पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed