फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found of a boy

Hapur News: गढ़ में डूबे युवक का शव सिंभावली नहर में मिला

Thu, 20 Jul 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Jul 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
dead body found of a boy
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर से निकल रही मध्य गंग नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ नहर में बरामद हुआ। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए।
विज्ञापन


गढ़ के गांव शाहपुर ब्रह्म सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को उसका 17 वर्षीय बेटा विनय कुमार मध्य गंग नहर में नहाने के लिए गया था। जो गहरे पानी में पहुंच गया और पानी के तेज बहाव के कारण डूब गया। ब्रह्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में गोताखोरों के माध्यम से सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में बेटे की तलाश कराई जा रही थी, इसी दौरान वह नहर में मृत अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार मृतक विनय गांव में ही सिलाई का कार्य सिख रहा था। किशोर की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed