{"_id":"67951c61b3e28a65fc0cd84d","slug":"date-extend-of-viva-hapur-news-c-135-1-hpr1002-119619-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की बढ़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की बढ़ी तिथि
Sat, 25 Jan 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक के ऐसे छात्र जिनकी वार्षिक प्रणाली, विषम सेमेस्टर, अंतिम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा हो चुकी है। लेकिन मौखिक/प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, उन्हें फिर से विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अवसर दिया गया है। ऐसे छात्र दो फरवरी तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
स्नातक, परास्नातक के बीएड, एमएड, बीए बीएड, बीएलएड, बीपीएड, एमपीएड, मेडिकल, पैरामेडिकल, एआईसीटीई अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों को छोड़कर, अन्य कोर्स वाले समस्त छात्र जिनकी मौखिक, प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी। उनके लिए विश्वविद्यालय ने लिंक जारी कर दिया है।
ऐसे छात्र कालबाधित की श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर या प्रति वर्ष शुल्क जमा करना होगा। एक वर्ष की कालबाधित श्रेणी में आने वाले छात्रों को 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर व पांच हजार रुपये कालबाधित शुल्क कुल 6500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
दो वर्ष कालबाधित श्रेणी में आने वाले छात्रों को 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर व दस हजार रुपये कालबाधित शुल्क के साथ आवेदन फार्म भरना होगा। छात्रों द्वारा ऑनलाइन भरे फार्म की हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर कर संबंधित वर्ष की स्व प्रमाणित अंकतालिका की छायाप्रति या उस वर्ष के प्रवेश पत्र की छायाप्रति संलग्न कर परास्नातक पाठ्यक्रमों के आवेदन पत्र गोपनीय विभाग की खिड़की संख्या 40 तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के आवेदन कमरा नंबर 308 में जमा करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन दो फरवरी तक किए जा सकेंगे।
कोट -
जिन छात्रों की मौखिक, प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है उन्हें विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की अनुमति दी गई है। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि दो फरवरी घोषित की गई है।- समय से छात्र आवेदन फार्म भरें। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।