{"_id":"56fbf0c14f1c1bd269f0032b","slug":"cut-between-dividers-for-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर के बीच कट के लिए नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर के बीच कट के लिए नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
विवेक विहार कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीगंज रोड पर बन रहे डिवाइडर में विवेक विहार कालोनी के सामने कट छोड़े जाने की मांग को लेकर कालोनीवासियों ने प्रदर्शन किया। पालिका के सहायक अभियंता के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। विवेक विहार के सामने कट न बनाए जाने से नाराज कालोनीवासियों ने प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों का कहना है कि कट न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस कालोनी से होकर मोहल्ला राधापुरी, आर्य नगर, जवाहर गंज, रेलवे रोड जाने का रास्ता है। अगर कट नहीं बना तो सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कालोनी के गेट के सामने कट होना आवश्यक है।
विज्ञापन
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पालिका के सहायक अभियन्ता निर्माण एकेसक्सेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि डिवाइडर के बीच में कट बनवा दिया जाएगा।
प्रदर्शन में केके भार्दाज, सुबोध गुप्ता, जेपी शर्मा, महेंद्र शर्मा, गोविंद त्यागी, दिनेश, सुनील तोमर, नरेंद्र शर्मा, सुदर्शन त्यागी, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।