फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Criminal carrying Rs 10,000 reward arrested after encounter

Hapur News: मुठभेड़ के बाद दस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying Rs 10,000 reward arrested after encounter
पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना धौलाना पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दस हजार रुपये का इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक व अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल भेजकर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट मंगलवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गालंद नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर दो युवक सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाए दोनों युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल युवक को दबोच लिया। घायल युवक की पहचान शाह आलम पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव आजमपुर दहपा के रूप में हुई है। आरोपी शाह आलम थाना धौलाना का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और यहां से गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस द्वारा दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी पर गौतमबुद्धनगर, हापुड़ आदि जिलों में हत्या, लूट, चोरी, गौवध अधिनियम, गैंगस्टर व आर्मस एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। थाना धौलाना पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed