{"_id":"590754f34f1c1bcc34441bf2","slug":"youth-strangle-slaying-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 01 May 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात रिश्तेदार ने फोन कर थ्रीव्हीलर चालक को धोखे से बुला लिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खिचरा निवासी यामीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार रात उसका पुत्र मोहम्मद आसिफ लालकुआं से मसूरी के लिए थ्रीव्हीलर लेकर निकलने वाला था। उसी दौरान उसके फुफेरे भाई वकील की मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन
उसने आसिफ से रुकने के लिए कहा। कुछ देर बाद वकील एक आदमी के साथ लालकुआं पहुंचा। आसिफ दोनों को बैठा कर खिचरा के लिए आ रहा था। पिपलैड़ा के पास वकील ने लघु शंका करने के लिए आसिफ से थ्री व्हीलर रुकवा दिया।
विज्ञापन
तभी वकील ने अपने साथी की मदद से आसिफ को मारने की नीयत से उसका गला रेत दिया और लहुलुहान स्थिति में फेंककर फरार हो गये। आसिफ की कराहने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी हरिनंदन शर्मा ने बताया कि यामीन की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।