{"_id":"594ff2144f1c1b4d7b8b49d8","slug":"woman-s-death-due-to-broken-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पड़े तार की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटे पड़े तार की चपेट में आकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
जर्जर तार, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन की अनदेखी से खेत में चारा काटने पहुंची गांव मंसूरपुर की एक महिला की टूटे पड़े तार की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मंसूरपुर के जंगल में विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। 45 वर्षीय लीलावती सुबह करीब 8 बजे चारा काटने के लिए खेत में गई थी।
चारा काटते समय अचानक उसका हाथ तार से टच हो गया। बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से टूटे पड़े तार में करंट दौड़ रहा था। इससे महिला की मौत हो गई, काफी देर बाद भी लीलावती के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। अपराह्न तीन बजे शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतका के पति राजपाल का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारी यदि समय से टूटे पड़े तार को ठीक कराते तो उसकी पत्नी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जिसकी लापरवाही सामने आएगी कार्रवाई की जाएगी।