फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Millions worth of materials transported from the under-construction bridge on the highway

Ambedkar Nagar News: हाईवे पर निर्माणाधीन पुल से लाखों की सामग्री पार

Thu, 03 Sep 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Millions worth of materials transported from the under-construction bridge on the highway
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-जौनपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की कार्यदायी संस्था का लगभग 2.40 लाख रुपये मूल्य का लोहे उपकरण चोरी कर ले गए। ठेकेदार शैलेंद्र सिंह ने चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के अखंडनगर के धर्मापुर निवासी शैलेंद्र सिंह अंबेडकरनगर-जौनपुर मार्ग पर अकबरपुर के तक्षशिला इंटर कॉलेज के सामने निर्माणाधीन हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य करा रहे हैं। गोदाम और निर्माण स्थल के बाहर पुल निर्माण में सहायक लोहे के पाइप, प्लेट व अन्य सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि 27 और 28 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने 1740 किलो के 30 लोहे के पाइप, 180 किलो के 60 पाइप, 1020 किलो के 60 पीस वर्टिकल पाइप और 480 किलो के 160 पीस बेस जैक चोरी कर लिए।
विज्ञापन

ठेकेदार ने चोरी हुई सामग्री की कीमत लगभग दो लाख 40 हजार रुपये बताई है। चोरी की रात शैलेंद्र सुल्तानपुर में थे। गोदाम पर दो चौकीदार मौजूद थे, लेकिन वे चोरों को रोकने में नाकाम रहे। घटना के बाद से दोनों चौकीदार भी गोदाम से गायब हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed